दुर्ग

अंतरधर्मीय शादी, जानलेवा हमले के बाद भी जारी है विवाद
28-Nov-2023 3:07 PM
अंतरधर्मीय शादी, जानलेवा हमले के बाद भी जारी है विवाद

पीडि़त पक्ष ने देर रात आरोपी के घर पहुंच की मारपीट-तोडफ़ोड़,

तीन के खिलाफ जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 28 नवंबर। अंतरधर्मीय विवाह बाद चाचा पर भतीजा और उसके दोस्त द्वारा जानलेवा हमला करने के बाद विवाद जारी है।  पीडि़त पक्ष ने देर रात आरोपी के घर पहुंच मारपीट-तोडफ़ोड़ की।  पुलिस ने तीनों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया।

रविवार की रात कैम्प-2 में अंतरधर्मीय विवाह बाद चाचा पर भतीजा और उसके दोस्त द्वारा जानलेवा हमला करने के बाद सोमवार की रात लगभग ढाई बजे आरोपी भतीजा वाहिद के घर के सामने धमकी देते हुए मारपीट और तोडफ़ोड़ करने वाले मो युनूस, मो. समीर एवं मो. शकील के खिलाफ छावनी पुलिस ने धारा 294, 323, 34, 427, 506बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

वाहिद की मां मेहरून निशा (38 वर्ष) निवासी चिरंजीवी किराना स्टोर्स के पास भिलाई ने पुलिस को बताया कि वह फुटपाथ में चूड़ी बेचने का काम करती है। 26 नवंबर को उसके लडक़े वाहिद और साहिल के द्वारा देवर सलमान से मारपीट की गयी जिसकी एफआईआर सलमान की पत्नी पूजा कुमारी ने थाना छावनी में की थी। लेकिन उसी बात को लेकर बीती रात ढाई बजे उसके देवर मो युनूस, मो. समीर एवं मो. शकील ने सलमान से क्यों मारपीट किये हो, बोलकर घर के सामने आकर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने घर के सामने खड़ी मोपेड सीजी 07 डीवाय 6770 को तोडफ़ोड़ किया और पड़ोसन तब्बसुम खान जब बाहर निकली तो उसे मो युनूस ने ईटा फेंक कर मारा, जिससे तब्बसुम के सिर में चोट आयी है। बीच-बचाव करने आयी हसीना को भी तीनों एक राय होकर गाली गलौज किए हैं।


अन्य पोस्ट