दुर्ग
बाईक को स्कूटी ने पीछे से मारी ठोकर, बीएसपी से घर लौट रहा बाईक सवार घायल
28-Nov-2023 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 28 नवंबर। भिलाई इस्पात संयंत्र से घर लौट रहे एक ठेकेदार को कल शाम एक्टिवा चालक ने ठोकर मार दी जिससे बाईक चालक शुभम निर्मलकर वाहन समेत गिर पड़ा और उसके हाथ, पैर और कंधे में चोट आई है। भिलाई नगर पुलिस ने एक्टिवा चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
शुभम ने पुलिस को बताया कि वह बीएसपी से अपनी बाईक क्रं. सीजी 07 एक्यू 7241 से घर दुर्ग जा रहा था तभी पीजी गल्र्स कॉलेज मोड़ के पास सफेद रंग की एक्टिवा क्रं. सीजी 07 एवी 1970 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुये पीछे से ठोकर मार एक्सिडेंट कर दिया।
भिलाई नगर पुलिस ने एक्टिवा चालक के खिलाफ धारा 279 व 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे