दुर्ग
सूने मकान में चोरी
27-Nov-2023 4:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 27 नवंबर। वैशाली नगर थाना अंतर्गत दुर्ग रिश्तेदार के घर राजीव नगर से गए परिवार के सूने मकान का ताला तोड़ चोरी की गयी है। घटना की सूचना पर वैशाली नगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने बताया कि मिर्जा साहिल (20 वर्ष) निवासी आजाद चौक राजीव नगर जोशी लकड़ी टाल के पास शनिवार की दोपहर 3 बजे परिवार सहित दीदी के घर दुर्ग गये थे और सुबह लौटे तो घर के सामने गेट का ताला टूटा था। घर के अन्दर जाकर देखा तो आलमारी खुली थी और दूसरे कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। सामान चेक किये तो आलमारी से एक जोड़ी सोने का झुमका 2.5 तोला, दो हाथ घड़ी, एक मोबाइल चोरी कर लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे