दुर्ग

मारपीट एवं लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार
26-Nov-2023 3:23 PM
मारपीट एवं लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 नवंबर।
लूट मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी को पकडऩे में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। 
प्रार्थिया निकहत परवीन उम्र 32 साल निवासी वार्ड 41 केलाबाडी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि हरनाबांधा मुक्तिधाम दुर्ग मे प्रार्थिया के भाई नईम खान को शाहरूख खान, राहुल लारोकर एवं बाबा राजपूत उर्फ कोढ़ी के द्वारा अश्लील गंदी-गंदी गाली-गुफ्तार कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर चोट पहुंचाकर पर्स एवं मोबाईल को लूट कर भाग गए हैं। 
सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग निरीक्षक महेश ध्रुव  स्टाफ सहित घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया था। विवेचना के दौरान दो आरोपी राहुल लारोकर व बाबा राजपूत उर्फ कोढ़ी को दिनांक 5 सितंबर को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लोहे का रॉड व   रकम जप्त कर आरोपियों को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर  न्यायालय दुर्ग पेश किया गया।  एक आरोपी शाहरुख  घटना दिनांक के बाद से फरार हो गया था जिसकी तलाश कोतवाली पुलिस के द्वारा  राजनादगांव, बालोद, रायपुर, कबीरधाम मे की जा रही थी । 

रायगढ़ में पकड़ाया आरोपी 
24 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली निरीक्षक महेश ध्रुव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी पतासाजी के लिए टीम को जिला रायगढ़ रवाना किया गया। आरोपी शाहरूख खान उम्र 28 साल निवासी गंजपारा दुर्ग को पूंजी पथरा जिला रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया।आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय दुर्ग पेश किया गया।

इस टीम की रही सराहनीय भूमिका
 उक्त कार्यवाही में उनि राधेलाल वर्मा, आरक्षक अलाउद्दीन शेख, आरक्षक लव पाण्डेय, एवं विनोद सिंह का भूमिका रही।
 


अन्य पोस्ट