दुर्ग
दरवाजे का ताला तोडक़र चोरी
26-Nov-2023 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 26 नवंबर। आधी रात के बीच गेट एवं दरवाजे का ताला तोडक़र अज्ञात चोर ने घर से सोना चांदी एवं अन्य सामानों की चोरी कर ली। पदमनाभपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक बोरसी कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि वे परिवार सहित 16 नवंबर को घर में ताला लगाकर घूमने के लिए जम्मू कश्मीर गए हुए थे। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने गेट का ताला तोडक़र घर में प्रवेश किया। इसके बाद आरोपी ने अलमारी का ताला तोडक़र अलमारी में रखें 48000 कीमत के चांदी के जेवरात, नगदी रकम 6000 रुपए ,लैपटॉप सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली।
पदमनाभपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार साहू ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर अपराध पंजीबद कर लिया गया है और टीम पतासाजी में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे