दुर्ग

बेकाबू हो सीमेंट बोरियों से लदा ट्रक दुकान और घर में जा घुसा
24-Nov-2023 1:54 PM
बेकाबू हो सीमेंट बोरियों से लदा ट्रक दुकान और घर में जा घुसा

सो रहा परिवार बाल-बाल बचा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
भिलाई नगर, 24 नवंबर।
आज सुबह थाना के समीप अनियंत्रित हो सीमेंट बोरियों से लदा ट्रक दुकान और घर में जा घुसा। हादसे में घर में  सो रहा परिवार बाल-बाल बचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

आज सुबह भट्टी थाना के समीप तेज व लापरवाही से आता सीमेंट भरा ट्रक क्रमांक सीजी 07 एडब्ल्यू 9840 अनियंत्रित होकर एक दुकान और घर में जा घुसा। घर के अंदर बच्चों समेत सो रहा परिवार इस हादसे में बाल-बाल बचा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। 


अन्य पोस्ट