दुर्ग
जिला अस्पताल में महिला हुई ठगी की शिकार
23-Nov-2023 3:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 23 नवंबर। जिला अस्पताल में इलाज के लिए अपनी बेटी को लेकर आई ग्राम बेरला की 60 वर्षीय महिला बिसाइन निषाद के साथ ठगी हुई है।
शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक वृद्ध महिला अपनी बेटी को इलाज के लिए दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराई थी। इसी दौरान बुधवार की दोपहर 2 बजे एक महिला ने उसे कुछ जरूरी कागजात जमा करवाने के नाम पर बाहर बुलाकर अपनी बातों में फंसा लिया। उससे 5000 रुपए नगद व उसके पहने हुए जेवरातों को ले लिया। उसकी बेटी का सही इलाज होने एवं उसका पूरा ध्यान रखने की बात कह कर महिला वहां से वृद्धा को चकमा देकर चली गई। घटना के कुछ देर पश्चात महिला को पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गई है। जिसकी शिकायत उसने संबंधित थाने में की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे