दुर्ग

तकनीकी खामी की वजह से किसान धान नहीं बेच पा रहे
23-Nov-2023 3:23 PM
तकनीकी खामी की वजह से  किसान धान नहीं बेच पा रहे

 जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 23 नवंबर। दमोदा के सवा दो सौ किसान अपना धान नहीं बेच पा रहे है तकनीकी खामी की वजह से इन किसानों का नाम अन्यत्र प्रदर्शित हो रहा है इसकी वजह से वे खरीदी शुरू होने के 20 दिनों बाद भी एक दाना धान नहीं बेच पाए हैं। इन किसानों ने तकनीकी खामी में जल्द आवश्यक सुधार नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

किसानों ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ से उपार्जन केन्द्र टेमरी (नगपुरा ) कोड 43015801 के ग्राम दमोदा के कृषको को स्थानांतरण कर उपार्जन केन्द्र दमोदा कोड 43015602 में प्रदर्शित करने मांग की है। उनका कहना है कि जिला दुर्ग के उपार्जन केन्द्र टेमरी (नगपुरा ) कोड  के धान खरीदी साफटवेयर में ग्राम दमोदा के 226 किसान प्रदर्शित हो रहे है जबकि इन सभी किसानों के नाम उपार्जन केन्द्र दमोदा  में प्रदर्शित होना चाहिए। ऐसा नहीं होने की वजह से उन्हें धान बेचने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने मांग किया है कि उपार्जन केन्द्र टेमरी (नगपुरा ) में प्रदर्शित हो रहे ग्राम दमोदा के सभी 226 किसान उपार्जन केन्द्र दमोदा में स्थानांतरण कराने के लिए एन.आई.सी. के माध्यम से शीघ्र ही आवश्यक सुधार कराई जाए। जानकारी के मुताबिक ग्राम दमोदा के किसान पहले टेमरी (नगपुरा) उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय करते थे पिछले खरीफ सीजन में आखिरी सप्ताह में दमोदा को नया उपार्जन केन्द्र बनाया गया इसके पूर्व ही दमोदा के किसान टेमरी (नगपुरा) में धान बिक्री कर चुके थे। इसकी वजह से अभी भी दमोदा के किसानो का डेटा टेमरी ( नगपुरा ) उपार्जन केन्द्र में प्रदर्शित हो रहा है। कलेक्टर स्तर पर शासन को लिखा गया है पत्र - खाद्य नियंत्रक खाद्य नियंत्रक सीपी दीपांकर का कहना है कि टेमरी  (नगपुरा ) से दमोदा के किसानों को दमोदा उपार्जन केन्द्र को स्थानांतरण किये जाने के संबंध में कलेक्टर द्वारा शासन को पत्र लिखा गया है। किसानों को धान विक्रय करने में दिक्कत न हो जल्द ही एनआईसी के माध्यम से  साप्टवेयर दमोदा के किसानों का डेटा दमोदा उपार्जन केन्द्र में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट