दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 22 नवंबर। राजमिस्त्री से पलस्तर का जबरन कमीशन मांगा, नहीं देने पर धारदार हथियार से हमला कर भाग गया। घायल राजमिस्त्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पेशे से राजमिस्त्री डी श्याम (31 वर्ष) ने सुंदर नगर के एक घर में पलस्तर का काम किया। उसकी एवज में मोहल्ले का ही दूसरा युवक उससे जबरिया इस काम का कमीशन मांगने लगा। जब श्याम ने मना किया तो धारदार हथियार से हमला कर आरोपी वहां से भाग निकला। घटना छावनी थाना अंतर्गत क्षेत्र की है। घायल राजमिस्त्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छावनी पुलिस ने बताया कैम्प-1 सुंदर नगर गुरूद्वारा के सामने निवासी डी श्याम कल कैम्प-1 सुंदर नगर गुरूद्वारा के सामने खड़ा था, तभी मोहल्ले का गौतम आया और बोला कि नंदू के घर में जो पलस्तर किया है उसका कमीशन मुझे भी दे।
श्याम बोला पलस्तर का काम मैं किया हूं तुमको पैसा क्यो दूं। इतना सुनते ही गौतम उसे जान से मारने की धमकी देते मारपीट करने लगा। किसी धारदार हथियार से उसने श्याम के जांघ के पीछे और पैर में मारकर उसे चोट पहुंचायी और भाग गया। आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506बी के तहत कार्रवाई की गई है।