दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 अगस्त। रुवाबांधा निवासी (मितानिन) आरती जैन ने जीवन के महत्वपूर्ण योगदान के रूप में अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, रितेश जैन, सुरेश जैन, राजेश पारख, विकास जायसवाल, मोहित अग्रवाल को सौंपी। उनकी पुत्री नैनसी जैन व मानसी जैन ने देहदान हेतु सहमति दी और कहा वे भी इस महत्वपूर्ण कदम का समर्थन करती हैं।
आरती जैन ने यह देहदान करके नव दृष्टि फाउंडेशन के कार्यों का समर्थन किया है, जो सामाजिक सुधार और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए संलग्न है। उनका यह उदाहरण सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है समाज भी उनका अनुसरण करके समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में योगदान कर सकते हैं। आरती जैन ने कहा आज उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूर्ण हुई एवं वह जीवन भर लोगोंकी सेवा करना चाहती हैं एवं चाहती हैं कि इस दुनिया से जाने के बाद भी मेरे द्वारा किसी का भला हो। नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य सुरेश जैन ने कहा आरती जैन के देहदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा एवं लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे।
नवदृष्टि फाउंडेशन के राजेश पारख ने कहा, हमारी संस्था लगतार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान के प्रति सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है, तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827906301/9827190500 इन नंबर पर फोन कर मार्गदर्शन ले सकता है।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल,मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,सूरज साहू ,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन, दयाराम टांक ने आरती जैन के देहदान के निर्णय की सराहना की व स्वस्थ जीवन की कामना की।