दुर्ग

मौसम में आए बदलाव से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
05-Sep-2022 3:59 PM
मौसम में आए बदलाव से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

दुर्ग, 5 सितंबर जिले में अब तक कुल 888 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है, जो कि आज की तिथि में दर्ज सामान्य औसत वर्षा 779ण्7 मिलीमीटर से 108.3 मिली मीटर अधिक है।
13.73 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई पिछले 2 दिनों से आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं वही रुकरुक कर बारिश भी हो रही है मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। जिले के दुर्ग विकासखंड में अब तक की स्थिति में सर्वाधिक 1103.2 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है,जो कि इस साल के संभावित वर्षा से कुछ ही कम है सामान्य से यहां काफी अधिक वर्षा हो चुकी है। इसी प्रकार पाटन विकासखंड में अब तक 966.1 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है, जबकि गत वर्ष यहां आज की सामान्य औसत वर्षा 897.7 है। इसी प्रकार धमधा विकासखंड में 574.7 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है जो कि क्षेत्र की सामान्य औसत वर्षा 625.8 मिली मीटर से कम है खेत में अभी भी वर्षा की स्थिति बेहतर नहीं बन पाई है।
वर्षा के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राज सर्वाधिक 22 मिलीमीटर वर्षा पाटन क्षेत्र में दर्ज की गई वही। दुर्ग में 14.2 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई जबकि धमधा विकासखंड में मात्र 5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई क्षेत्र में अभी भी बारिश की संभावना बताई जा रही है।
 


अन्य पोस्ट