दुर्ग

ठगी का फरार आरोपी गिरफ्तार
30-Dec-2021 6:19 PM
 ठगी का फरार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 29 दिसंबर। एल एंड टी कंपनी में नौकरी लगाने की बात कहकर आरोपी ने रकम ले लिया परंतु नौकरी लगाने के नाम पर टालमटोल करता रहा। इससे परेशान प्रार्थी ने स्मृति नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। फरार आरोपी को पुलिस ने गिर तार कर लिया है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि प्रार्थी अजय कुमार वर्मा निवासी भिलाई 3 ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया निवासी आरोपी पपिन्दर सिंह ने एलएंडटी कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी अजय कुमार से रकम ले लिया था। जब प्रार्थी ने उस पर नौकरी लगाने के लिए दबाव डाला तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था।

प्रार्थी की शिकायत पर स्मृति नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था। आरोपी की पतासाजी के लिए चौकी प्रभारी युवराज सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई जो तकनीकी संचार का उपयोग करते हुए आरोपी तक पहुंची और उसे गिर तार किया।

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र देशमुख, आरक्षक विवेक सिंह, सविंदर सिंह, तुषार की विशेष भूमिका रही।


अन्य पोस्ट