दुर्ग
राज्य फुटबॉल में खेल गांव पुरई की 3 बेटियां चयनित
28-Sep-2021 6:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 28 सितंबर। कांकेर में आयोजित राज्यस्तरीय स्कूल गेम में फ्लोटिंग विंग्स एकेडमी खेल गांव पुरई की 3 बेटी पायल साहू, तृषा निषाद, अंजली देवांगन चयन हुआ है, तीनों बच्चे रोज सुबह शाम खेल मैदान में 5 से 6 घंटे फुटबॉल मैच का अभ्यास करते है। इनके कोच तोरण यादव बताते हैं कि बच्चे की कठिन मेहनत ही परिणाम है कि आज ये बच्चे इस मुकाम में है, और आने वाले समय में निश्चित ही बच्चे आगे जाएंगे।
इस मौके पर एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक ओमकुमार ओझा, राजेश देवांगन, क्लब के अध्यक्ष उमा रिगरी, यमेश नारंग, शीतल ठाकुर, देवला भारती, अशोक रिगरी, डी.आर, कोसरे, नरेश साहू, ओंकारेश्वर साहू, यशवंत यादव, राकेश सेन, दिनेश राजपूत तिलेश्वर यादव, भोज राज साहू और जैत राम पटेल ने बधाई दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


