कारोबार

मैग्नेटो में गो नेचुरल-द ऑर्गेनिक फेस्ट
06-Mar-2021 5:07 PM
मैग्नेटो में गो नेचुरल-द ऑर्गेनिक फेस्ट

रायपुर, 6 मार्च। मैग्नेटो द मॉल की इवेंट्स मैनेजर बीदिशा बिस्वास ने बताया कि मॉल में 5-7 मार्च तक गो नेचुरल-द ऑर्गेनिक फेस्ट का आयोजन किया गया।  जैविक खेती को लेकर लोगों में जागरूकता लाने और जैविक उत्पादों से होने वाले फायदों के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।  जैविक खेती से प्राप्त फलों और सब्जियों के साथ-साथ उनके उत्पादों की प्रदर्शनी लगई गई है। इसमें लगभग 17 किसानों ने भाग लिया है। यह कार्यक्रम मॉल के लिए भी अनोखा साबित हुआ। लोगों ने इसकी सराहना की। उन्होंने जमकर जैविक उत्पादों की खरीददारी की और इसके फायदों के बारे में भी जानकारी ली।


अन्य पोस्ट