कारोबार

पति पत्नी, मां-बेटा और सास-बहू की जोडी़ मंच पर करेगी डांस
10-Feb-2021 6:07 PM
पति पत्नी, मां-बेटा और सास-बहू की जोडी़ मंच पर करेगी डांस

भिलाई नगर,10 फरवरी। उड़ान नई दिशा संस्था भिलाई-दुर्ग द्वारा बेस्ट जोड़ी  डांस प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन 13 फरवरी को सेक्टर 5 में किया जा रहा है। रचनात्मक कार्यों से जुड़ी जागरूक महिलाओं की उड़ान नई दिशा का यह आयोजन संत विजय आडिटोरियम सेक्टर 5 में  होगा जिसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। प्रतियोगिता में पति-पत्नी, मां-बेटा या बेटी, सहेली और सास-बहू की जोडिय़ाँ भाग ले सकती हैं, जिसके लिए पंजीयन अनिवार्य है, पंजीयन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गयी है। प्रतियोगिता 25 से 35 वर्ष की उम्र और 35 तथा उससे अधिक आयु वर्ग के लिए है। संस्था की अध्यक्ष निधि चन्द्राकर ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये संस्था बीते कई वर्षों से कार्य कर रही  है, महिलाओं में जागरूकता लाने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता की जा रही है।


अन्य पोस्ट