कारोबार

स्तन कैंसर पर जागरूक करने और समय रहते पहचान सुनिश्चित करने नि:शुल्क जांच शिविर
23-Nov-2026 4:59 PM
स्तन कैंसर पर जागरूक करने और समय रहते पहचान सुनिश्चित करने नि:शुल्क जांच शिविर

  कैट-संजीवनी हॉस्पिटल का आयोजन  

रायपुर, 23 नवंबर। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा, महिला  प्रदेश  महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला  प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट, नीलम दिवकीर्ति प्रभारी महामंत्री ने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय रहते बीमारी की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज  नि:शुल्क मैमोग्राफी जांच शिविर का आयोजन किया गया।

श्रीमती अरोरा ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कैट एवं संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. यूसूफ मेमन, विशेषज्ञ चिकित्सक ऑंकोलॉजिस्ट सर्जन डॉ. दिव्या खटोड एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पवनी ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं।

संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक ऑंकोलॉजिस्ट सर्जन डॉ. दिव्या खटोड एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पवनी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाना था। इस दौरान महिलाओं को नि:शुल्क मैमोग्राफी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे प्रारंभिक अवस्था में बीमारी की पहचान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिल सके।

संजीवनी ने बताया कि महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार और समाज की खुशहाली का आधार है। स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता, समय पर जांच और प्रारंभिक पहचान, उपचार की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण हैं।


अन्य पोस्ट