कारोबार

एनएमडीसी का स्थिरता प्रदर्शन बहुत सकारात्मक, जिम्मेदार खनन की प्रतिबद्धता को दर्शाता-मुखर्जी
17-Oct-2026 7:10 PM
एनएमडीसी का स्थिरता प्रदर्शन बहुत सकारात्मक, जिम्मेदार खनन की प्रतिबद्धता को दर्शाता-मुखर्जी

  एनएसएल पोर्टल और क्वार्टर प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ  

हैदराबाद, 17 अक्टूबर। एनएमडीसी ने बताया कि सतर्कता विभाग द्वारा शुक्रवार को हैदराबाद में आयोजित एक क्षमता-निर्माण कार्यक्रम में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) के लिए एक सतर्कता पोर्टल, कर्मचारी आवास के लिए एक ऑनलाइन क्वांर्टर प्रबंधन प्रणाली और एनएमडीसी सतर्कता मैनुअल, 2026 के दूसरे संस्करण का अनावरण किया गया।

एनएमडीसी ने बताया किकेंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सत्य निष्ठाा से समृद्धि के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों में पारदर्शिता, जवाबदेही और साइबर सुरक्षा को मजबूत करना था। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सतर्कता आयुक्त श्री प्रवीण वशिष्ठ ने ईमानदार अधिकारियों की रक्षा करते हुए सुव्य वस्थित सतर्कता दिशानिर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जोखिम-आधारित निरीक्षण, प्रणालीगत सुधार और समय पर जांच के माध्यम से निवारक सतर्कता में मुख्य सतर्कता अधिकारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला, साथ ही व्यावसायिक दक्षता में बाधा डाले बिना जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष ध्याकन देने की प्रेरणा दी।

अध्यक्ष-सह- प्रबंध निदेशक अमिताभ मुखर्जी ने बताया कि कंपनी का स्थिरता प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय खनन कंपनियों की तुलना में बहुत सकारात्मनक है, जो जिम्मेदार खनन के प्रति कंपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने एनएमडीसी के रिकॉर्ड लौह अयस्क उत्पादन, नए खनिज खनन संपदाओं में विस्तार और अपने परिचालन इकाइयों के आसपास के समुदायों के जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एनएमडीसी द्वारा अपनाई जा रही नैगम सामाजिक दायित्व  की पहलों पर भी प्रकाश डाला।


अन्य पोस्ट