कारोबार

एआईएमजेएफ ने समाजहित की जनकल्याणकारी योजनाओं से साय को अवगत कराया, सौजन्य भेंट
29-Sep-2026 2:17 PM
एआईएमजेएफ ने समाजहित की जनकल्याणकारी योजनाओं से साय को अवगत कराया, सौजन्य भेंट

सामाजिक समन्वय, सद्भाव और सहभागिता सुदृढ़ करने चर्चा

रायपुर, 29 सितंबर। ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन ने बताया कि फेडरेशन का दो दिवसीय वार्षिक सामान्य निकाय बैठक का आयोजन रायपुर में पूर्व महापौर एजाज ढेबर के नेतृत्व में ऑल रायपुर मेमन जमात द्वारा भव्य एवं सफल रूप से किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में रायपुर मेमन जमात के अध्यक्ष अख्तर भाई ढेबर तथा उनकी पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में हनीफ भाई गंज, जुनैद भाई थारा, तौहीद जादा, अयूब भाई पारख एवं आरिफ रावानी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

फेडरेशन ने बताया कि इसके साथ ही महिला मेमन जमात रायपुर, युवा मेमन समिति रायपुर, मेमन फेमिना और मोहल्ला समिति के सदस्यों की भी सराहनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुंबई से पहुंचे ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के अध्यक्ष इकबाल मेमन ऑफिसर, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इमरान फुटवाला सहित अनेक केंद्रीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस महाधिवेशन में देश की 500 मेमन जमातों से लगभग 1200 प्रतिनिधियों के साथ 12 विदेशी देशों से आए प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

फेडरेशन ने बताया कि कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी, संजीवनी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक एवं कैंसर सर्जन डॉ. यूसुफ मेमन ने बताया कि सम्मेलन के पश्चात अध्यक्ष इकबाल मेमन ऑफिसर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचा।  मुख्यमंत्री को फेडरेशन द्वारा समाज हित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।


अन्य पोस्ट