कारोबार

दर्द और अन्य तकलीफों को कम करना, अधिक आराम पहुंचाना, भावनात्मक परेशानियां समझ जीवन को बेहतर बनाना-डॉ. महावर
27-Sep-2026 2:15 PM
दर्द और अन्य तकलीफों को कम करना, अधिक आराम पहुंचाना, भावनात्मक परेशानियां समझ जीवन को बेहतर बनाना-डॉ. महावर

रामकृष्ण केयर में पेन और पेलिएटिव मेडिसिन की सेवाएं सप्ताह भर उपलब्ध

रायपुर, 27 सितंबर। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की सीनियर विशेषज्ञ पैन एंड पॉलिटीवे मेडिसिन डिपार्टमेंट डॉ. बबलेश महावर ने बताया कि कैंसर का नाम सुनते ही मरीज और उसके परिवार के मन में कई तरह की चिंताएँ जन्म लेती हैं। बीमारी के इलाज के साथ-साथ दर्द, कमजोरी, नींद में परेशानी, भूख कम होना, चिंता और भावनात्मक तनाव मरीज के जीवन को और कठिन बना देता है। लेकिन कैंसर की यात्रा केवल बीमारी और उसके इलाज तक सीमित नहीं है। मरीज को कम से कम दर्द, अधिक आराम और सम्मान के साथ जीवन जीने में मदद करना भी उपचार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

डॉ. महावर ने बताया कि बकैंसर में दर्द अलग-अलग कारणों से हो सकता है। कभी यह स्वयं कैंसर के कारण होता है, कभी उपचार या सर्जरी के बाद, और कई बार नसों, हड्डियों या शरीर के अन्य हिस्सों के प्रभावित होने से दर्द उत्पन्न होता है। हर मरीज का दर्द अलग होता है। इसलिए हर मरीज के लिए एक जैसा उपचार सही नहीं हो सकता। दर्द विशेषज्ञ पहले मरीज के दर्द को अच्छी तरह समझते हैं—दर्द कहाँ और कितना है, इसकी वजह क्या है और मरीज को किस तरह की मदद चाहिए। फिर उसी के अनुसार इलाज तय किया जाता है।

डॉ. महावर ने बताया कि दर्द और अन्य तकलीफों को कम करना, मरीज को अधिक आराम देना, उसकी भावनात्मक परेशानियों को समझना और उसकी जीवन-गुणवत्ता को बेहतर बनाना। कैंसर केवल मरीज को प्रभावित नहीं करता; उसका प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। मरीज की चिंता, परिवार की चिंता बन जाती है। मरीज की रातों की नींद, परिवार की भी नींद प्रभावित कर देती है। इसलिए पेलिएटिव केयर में केवल मरीज ही नहीं, बल्कि उसके परिवार की भावनात्मक और व्यावहारिक जरूरतों को भी समझता है।

डॉ. महावर ने बताया कि जब इलाज के साथ सुकून भी जरूरी हो, कैंसर की देखभाल में कम्फर्ट केयर का अर्थ है मरीज की तकलीफों को कम करना और उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से अधिक सहज महसूस कराना। यह टीम मरीज के साथ मिलकर दर्द तथा अन्य परेशान करने वाले लक्षणों जैसे उलटी , कब्ज़ , डिप्रेशन आदि को नियंत्रित करने का प्रयास करती है। आवश्यकता के अनुसार दवाओं, इंजेक्शंस के द्वारा लक्षणों को सपोर्ट करती है।

डॉ. महावर ने बताया कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में पेन और पेलिएटिव मेडिसिन की सेवाएँ सप्ताह के सभी दिनों में उपलब्ध हैं, ताकि कैंसर से जूझ रहे मरीजों को उनकी जरूरत के समय विशेषज्ञ देखभाल और उचित मार्गदर्शन मिल सके। यहाँ देखभाल का केंद्र केवल बीमारी नहीं, बल्कि मरीज स्वयं है। पेन और पेलिएटिव मेडिसिन के अंतर्गत प्रत्येक मरीज की व्यक्तिगत जरूरतों, दर्द की प्रकृति, आराम, भावनात्मक स्थिति और परिवार की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए देखभाल प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। कैंसर की यात्रा में हर दिन महत्वपूर्ण है—और हर मरीज को यह महसूस होना चाहिए कि वह इस यात्रा में अकेला नहीं है। यह टीम परिवार को समझने में मदद करती है कि दर्द और अन्य लक्षणों को कैसे संभाला जाए।


अन्य पोस्ट