कारोबार

व्यापार की निरंतर प्रगति के साथ स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना भी उतना ही आवश्यक-कांति
26-Sep-2026 2:50 PM
व्यापार की निरंतर प्रगति के साथ स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना भी उतना ही आवश्यक-कांति

युवा कैट स्वास्थ्य शिविर का सैकड़ों व्यापारियों ने लिया लाभ

रायपुर, 26 सितंबर। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के युवा प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल, युवा प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह एवं युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष भरत भूषण गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि युवा कैट द्वारा कैट कार्यालय, हीरा आर्केड, पंडरी के सामने, रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही सिटी ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर भी लगाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल एवं प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह ने बताया कि एक स्वस्थ व्यापारी ही स्वस्थ परिवार और मजबूत व्यापार की नींव रख सकता है। व्यापार की निरंतर प्रगति के साथ स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा व्यापारियों एवं उनके परिवारों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कैट ने बताया कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, रायपुर नगर पालिक निगम के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, रायपुर नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, श्रम विभाग के उपाध्यक्ष किशोर महानंद, छगन मुंधड़ा, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राकेश धोत्रे सहित कैट, युवा कैट, महिला कैट एवं परिवहन क्षेत्र के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट