कारोबार

राठौर क्षत्रिय महासभा शपथ ग्रहण व प्रतिभा सम्मान समारोह राजधानी में
26-Sep-2026 2:49 PM
राठौर क्षत्रिय महासभा शपथ ग्रहण व प्रतिभा सम्मान समारोह राजधानी में

साय होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर, 26 सितंबर। राठौर क्षत्रिय समाज रायपुर के अध्यक्ष सुधीर राठौर और प्रचार प्रसार प्रबंधक श्री विक्रांत राठौर,श्री प्रवीण राठौर एवं अरपा राजदीप राठौर ने बताया कि अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह और प्रतिभा सम्मान समारोह 3.0 का आयोजन 27 सितंबर 2026 को पंजाब केसरी भवन, जोरा रायपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा का चुनाव 13-14 जून 2026 को भोपाल में संपन्न हुआ था।

समाज ने बताया कि देशभर के सदस्यों ने मतदान किया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामविलास राठौर, महामंत्री पद पर राजेंद्र सिंह भदौरिया और कोषाध्यक्ष पद पर सीमा संजय राठौर निर्वाचित हुए हैं। रायपुर में होने वाले समारोह में सभी निर्वाचित और मनोनीत सदस्य शपथ लेंगे। इसके साथ ही प्रांतीय राठौर क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ द्वारा तीसरे वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें 10वीं और 12वीं में 85 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन राठौर क्षत्रिय समाज रायपुर और प्रांतीय राठौर क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में होगा।


अन्य पोस्ट