कारोबार
हैदराबाद, 25 सितंबर। एनएमडीसी लिमिटेड, हैदराबाद ने बताया कि ‘राजभाषा माह, 2026’ के अवसर पर विभिन्नत प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत विद्यार्थियों में राजभाषा हिंदीके प्रचार-प्रसार व महत्वर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य को ध्यान में रखकर (1) नामपल्ली व्योयामशाला उच्चय माध्य मिक विद्यालय, (2) हनुमान व्यारयामशाला उच्चन माध्यममिक विद्यालय,(3) तेलंगाना मॉइनारिटीगुरूकुल आसिफनगर बालक विद्यालय एवं (4) इंडोग्रामर उच्चा माध्यामिक विद्यालय तथा (5) शंकरजी मेमोरियल कन्याय उच्चल माध्य मिक विद्यालय आदि पाँच विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए हिंदी निबंध लेखन एवं हिंदी वाक् प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
एनएमडीसी ने बताया कि हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता (1)जलवायु परिवर्तन: भावी पीढिय़ों पर प्रभाव, (2) छात्रों के समग्र विकास में खेलकूद की भूमिकाएवं (3) समय प्रबंधन: सफलता की कुंजी आदि विषयों पर कक्षा 6वीं से 8वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई तथा हिंदी वाक् प्रतियोगिता (1) वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में युवा पीढ़ी की भूमिका एवं (2) कृत्रिम बुद्धिमत्ता: रोजगार पर प्रभाव आदिविषयों पर कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। इस अवसर पर निर्णायक के रूप में श्री जयशंकर प्रसाद, सहायक निदेशक (सेवानिवृत्त ), हिंदी शिक्षण योजना एवं श्रीमती नीलिभा तिवारी, सहायक निदेशक (सेवानिवृत्ति), हिंदी शिक्षण योजना उपस्थित थे।
एनएमडीसी ने बताया किप्रतियोगिता के प्रारंभ में श्री चे. श्रीनिवास राव, उप महाप्रबंधक (राजभाषा),एनएमडीसी ने निर्णायक गण, विद्यालय समिति के प्रतिनिधि, प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकगण तथा प्रतिभागी विद्यार्थियों का स्वोगत किया तथा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।