कारोबार
क्रेडाई स्टेटकॉन 2026 में नए विकास मॉडल पर हुआ महामंथन
रायपुर, 25 सितंबर। क्रेडाई ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट सेक्टर को एक नई, आधुनिक और सुव्यवस्थित दिशा देने के उद्देश्य से रायपुर के मेफेयर लेक रिसॉर्ट में क्रेडाई छत्तीसगढ़ द्वारा स्टेटकॉन 2026 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस राय स्तरीय महासम्मेलन की मुख्य थीम बिल्डिंग विकसित छत्तीसगढ़ - टुगेदर टुवर्ड्स 2047 रखी गई थी।
क्रेडाई ने बताया कि इस कार्यक्रम में शासन, प्रशासन, रियल एस्टेट डेवलपर्स और उद्योग जगत के शीर्ष नेतृत्व ने एक साझा मंच पर आकर राय के समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया। सम्मेलन के पहले सत्र रिफॉर्म्स टू रियलिटी-शेपिंग सीजीज़ ग्रोथ में राय के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस सत्र का संचालन क्रेडाई नेशनल के ईसी मेंबर श्री आनंद सिंघानिया और क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री पंकज लाहोटी ने किया। इस परिचर्चा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने क्रेडाई सदस्यों को राय के विकास के मद्देनजऱ विभिन्न योजनाओं और रोडमैप पर संवाद (डायलॉग) के लिए आमंत्रित किया।
क्रेडाई ने बताया कि उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में क्रेडाई के साथ मिल कर काम करेगा और इस दिशा में पूरा मार्गदर्शन देगा, ताकि सुनियोजित रूप से शासन, प्रशासन और रियल एस्टेट डेवेलपर्स की विकास में सहभागिता सुनिश्चित हो सके। तीसरे सत्र में सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कमल सारडा ने स्मार्ट और भविष्य के शहरों के निर्माण पर अपने विचार रखे। इस सत्र का संचालन क्रेडाई छत्तीसगढ़ के सदस्य श्री निखिल धागट ने किया। श्री सारडा के आध्यात्म यानी स्पिरिचुआलिटी और बिजऩेस के बीच समन्वय स्थापित करने पर ज़ोर दिया। आने वाले दो दशकों में देश के विभिन्न सेक्टर्स में असीमित व्यापारिक व औद्योगिक संभावनाओं का लाभ पूरे देश की अर्थव्यवस्था को होगा।
क्रेडाई ने बताया कि बिल्डिंग विकसित छत्तीसगढ़ में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी शामिल हुए। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने के क्रम में विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण, रायपुर के बुनियादी ढांचे के विस्तार, उत्कृष्ट निवेश के माहौल (इन्वेस्टमेंट क्लाइमेट) और रियल एस्टेट सेक्टर को गति देने वाली भविष्य की पारदर्शी नीतियों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया।
क्रेडाई ने बताया कि क्रेडाई छत्तीसगढ़ राय के समग्र विकास और विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हम सरकार की नीतियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और राय में एक सुनियोजित, आधुनिक और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में अपना सर्वोच योगदान देंगे। स्टेटकॉन 2026 ने यह स्पष्ट कर दिया है कि विचारों, संवाद और साझा दृष्टिकोण से भरा यह दिन विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार, प्रशासन और क्रेडाई के संयुक्त प्रयासों से छत्तीसगढ़ अब एक आधुनिक, इको-फ्रेंडली और सुनियोजित राय बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।