कारोबार
जग्गी बने अध्यक्ष, शर्मा उपाध्यक्ष
रायपुर, 10 सितंबर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (आईआईए) रायपुर केंद्र ने बताया कि वर्ष 2026-2028 के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन में आर्किटेक्ट रवि जग्गी को रायपुर केंद्र का अध्यक्ष चुना गया, जबकि आर्किटेक्ट सिद्धांत शर्मा को उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों सहित पूरी नई कार्यकारिणी का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है।
आईआईए ने बताया कि निर्वाचन के तहत अखिलेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा कुसुम जायसवाल को सचिव चुना गया। वहीं कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप में चंदन बुधभट्टी, मोहनीश सिनहा, रजनीश चैतन्या, रूही वर्मा एवं वैशाली शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ आईआईए रायपुर केंद्र में आगामी कार्यकाल को लेकर सदस्यों में उत्साह है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उद्देश्य वास्तुकला के क्षेत्र में बेहतर कार्यों को बढ़ावा देने के साथ ही केंद्र के सदस्यों के बीच समन्वय मजबूत करना, व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार करना तथा सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाना है।
आईआईए ने बताया कि नवनिर्वाचित टीम के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह जल्द ही आयोजित किया जाएगा, जिसमें नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे। समारोह को लेकर आईआईए रायपुर केंद्र के सदस्यों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन पर वास्तुकला क्षेत्र से जुड़े सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।