कारोबार
महिला कैट का आयोजन
रायपुर, 6 सितंबर। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेश अध्यक्षा मधु अरोरा, महिला प्रदेश महामंत्री पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेश कोषाध्यक्षा प्रेरणा भट्ट ने बताया कि शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग, रायपुर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला कैट ने बताया कि कार्यक्रम में समाज में शिक्षा एवं संस्कारों के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विशेष शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कैट महिला विंग द्वारा शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे अमूल्य योगदान की सराहना की गई। उपस्थित सभी शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जो निमन्नाुसार है:-डॉ. चितवन सिंह, डॉ. राजलक्ष्मी शैलेट, डॉ जासमीन जोषी, वंदना सूद, तरूलता पांडया, प्रियंका शुक्ला, तृप्ति झवेरी, ममता पिथालिया, वर्षा शर्मा, किर्ती, संगीता बटारिया, हीरल बारमेडा, संयुक्ता शुक्ला, डॉ. नीलम अरोरा।
महिला कैट ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डिजिटल एवं एआई विशेषज्ञ एकता ठाकुर द्वारा आयोजित एआई कार्यशाला रही। कार्यशाला में प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई के उपयोग, उसके आधुनिक कार्यक्षेत्र में महत्व तथा दैनिक जीवन और व्यवसाय में इसके उपयोग के संबंध में उपयोगी जानकारी दी गई। एकता ठाकुर ने सरल एवं प्रभावी तरीके से बताया कि किस प्रकार एआई के माध्यम से कार्यों को अधिक आसान, तेज और प्रभावशाली बनाया जा सकता है।
महिला कैट ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं प्रतिभागियों ने एआई कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक तकनीक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा।