कारोबार

20 प्रतिशत में बुकिंग, 18 महीने तक नो पेमेंट
05-Sep-2026 2:52 PM
20 प्रतिशत में बुकिंग, 18 महीने तक नो पेमेंट

आकर्षित करने वाला सबसे बड़ा ऑफर

अशोका पाम मीडोज के प्रॉपर्टी फेस्ट का अंतिम दिन 6 सितंबर

रायपुर, 5 सितंबर। आरती ग्रुपके डायरेक्टर ऋभुराज अग्रवाल ने बताया कि  डूंडा स्थित आरती ग्रुपके अशोका पाम मीडोज में चल रहे प्रॉपर्टी फेस्ट को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

श्री अग्रवाल ने बताया कि फेस्ट का कल 6 सितंबर को अंतिम दिन है। ऐसे में अपने घर या प्लॉट का सपना देखने वालों के पास विशेष ऑफर का लाभ लेने का यह आखिरी मौका है। 90 एकड़ की टाउनशिप में विकसित हो रहे अशोका पाम मीडोज में 3-बीएचके रेडी-टू-मूव अपार्टमेंट्स के साथ प्रीमियम रेजिडेंशियल प्लॉट्स भी उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि यहां के प्लॉट केवल भविष्य की योजना नहीं, बल्कि विकसित क्षेत्र में रोड, बिजली, पानी और सिक्योरिटी जैसी सुविधाओं के साथ तैयार किए जा रहे हैं।

श्री अग्रवाल ने बताया कि 1,800 से 5,000 वर्गफुट तक के सीमित प्लॉट्स उपलब्ध हैं। 20 प्रतिशत देकर बुकिंग, 18 महीने तक नो पेमेंट - प्रॉपर्टी फेस्ट में ग्राहकों को आकर्षित करने वाला सबसे बड़ा ऑफर सिर्फ 20 प्रतिशत भुगतान पर बुकिंग का है।

श्री अग्रवाल ने बताया कि बुकिंग के बाद अगले 18 महीनों तक कोई भुगतान नहीं करना होगा। यह योजना उन खरीदारों के लिए खास तौर पर आकर्षक है, जो आज अपनी पसंद की प्रॉपर्टी चुनकर भविष्य की चिंता से मुक्त होना चाहते हैं। फेस्ट के दौरान पहली 100 बुकिंग पर लकी ड्रॉ का विशेष मौका भी दिया जा रहा है। इसमें 30 लाख रुपए की कार, 20 लाख रुपए की कार और 10 लाख रुपए की कार सहित ई-स्कूटर जैसे पुरस्कार शामिल हैं।


अन्य पोस्ट