कारोबार

आधुनिक तकनीकों से फेफड़ों की जटिल बीमारियों के नए जांच-उपचार विकल्प
04-Sep-2026 3:09 PM
आधुनिक तकनीकों से फेफड़ों की जटिल बीमारियों के नए जांच-उपचार विकल्प

यशोदा हॉस्पिटल्स में मरीजों को मिली उम्मीद

रायपुर/हैदराबाद, 4 सितंबर। यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद ने बताया कि हॉस्पिटल का हाईटेक सिटी स्थित पल्मोनोलॉजी विभाग में एडवांस्ड डायग्नोस्टिक और इंटरवेंशनल तकनीकों के माध्यम से जटिल श्वसन रोगों की सटीक जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

हॉस्पिटल ने बताया कि फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां आज देश के सामने तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों में शामिल हैं। टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में समय पर पहचान और सही इलाज मरीज की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है। इसी दिशा में आधुनिक तकनीकों के जरिए फेफड़ों की जटिल बीमारियों की जांच और उपचार के नए विकल्प विकसित हो रहे हैं।

कंसल्टेंट इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. वी. प्रतिभ प्रसाद ने बताया कि आधुनिक तकनीकों के माध्यम से अब फेफड़ों के उन हिस्सों तक भी पहुंचना संभव हो रहा है, जहां पहले जांच करना काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता था। अस्पताल में नेविगेशनल ब्रोंकोस्कोपी, कोन बीम सीटी गाइडेड बायोप्सी और आर्किमिडीज ट्रांसब्रोंकियल टनलिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।

हॉस्पिटल ने बताया कि इनकी सहायता से फेफड़ों में मौजूद संदिग्ध नोड्यूल्स और अन्य जटिल समस्याओं की जांच अधिक सटीक तरीके से की जा सकती है। यशोदा हॉस्पिटल्स में भारत की पहली समर्पित लंग नोड्यूल क्लिनिक शुरू की गई है। इसका उद्देश्य फेफड़ों में पाए जाने वाले संदिग्ध नोड्यूल्स की समय पर जांच करना और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान को बेहतर बनाना है। विशेषज्ञों के अनुसार, कैंसर की समय पर पहचान से मरीजों के उपचार के परिणाम बेहतर हो सकते हैं।


अन्य पोस्ट