कारोबार

शानदार डिजाइन, बेहतरीन तकनीक और रोड प्रेजेंस से दिल जीत लेगी-केसरवानी
04-Sep-2026 3:07 PM
शानदार डिजाइन, बेहतरीन तकनीक और रोड प्रेजेंस से दिल जीत लेगी-केसरवानी

रायपुर को मिली ऑल-न्यू ऑडी क्यू 3 की एक्सक्लूसिव झलक

रायपुर, 4 सितंबर। ऑडी रायपुर के संचालक प्रशांत केसरवानी ने बताया कि  छत्तीसगढ़ के लग्जरी ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए किसी जश्न से कम नहीं है। ऑडी रायपुर, ऑल-न्यू ऑडी क्यू 3 को शहर में लेकर आ चुका है, और 2 व 3 सितंबर 2026 को होने वाले इस विशेष प्रीव्यू के साथ शहरवासियों को इसका एक्सक्लूसिव लुक देखने का मौका मिल रहा है।

श्री केसरवानी ने बताया कि यह खास प्रीव्यू चुनिंदा ग्राहकों, ऑडी के पक्के चाहने वालों, ओपिनियन लीडर्स और ऑटोमोबाइल के शौकीनों के लिए तैयार किया गया है, ताकि वे बाजार में आधिकारिक एंट्री से पहले ही नई क्यू 3 की खासियत का खुद अनुभव कर सकें। ऑल-न्यू ऑडी क्यू 3 अपनी दमदार नई डिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक, शानदार इंटीरियर और सडक़ पर राज करने वाले लुक के साथ ऑडी की लोकप्रिय एसयूवी की लिगेसी को और आगे बढ़ा रही है। कंपनी का मानना है कि यह नई जनरेशन ऑडी की सबसे पसंदीदा लग्जरी एसयूवी में क्यू 3 की साख को और भी मजबूत कर देगी।

श्री केसरवानी ने बताया कि हम आधिकारिक लॉन्च से पहले ऑल-न्यू ऑडी क्यू 3 को अपने शहर रायपुर लाकर बेहद रोमांचित हैं। छत्तीसगढ़ में हमारे ग्राहकों ने हमेशा ऑडी को लेकर जो बेइंतहा प्यार और उत्साह दिखाया है, यह एक्सक्लूसिव प्रीव्यू उसी का नतीजा है — हम चाहते थे कि हमारे अपने लोग किसी और से पहले इस शानदार गाड़ी का अनुभव करें।


अन्य पोस्ट