कारोबार
अशोका पाम मीडोज में 3 बीएचके की लॉन्चिंग
रायपुर, 26 अगस्त। आरती ग्रुप के युवा डायरेक्टर ऋभुराज अग्रवाल ने बताया कि रायपुर के तेजी से विकसित हो रहे डूंडा क्षेत्र में रिहायशी गतिविधियों के साथ अब इंफ्रास्ट्रक्चर का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। स्कूल-कॉलेजों के नए विकल्पों से एजुकेशन हब, अस्पताल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से मेडिकल हब के रूप में विकसित हो रहे इस क्षेत्र में फोरलेन सडक़ और नवा रायपुर से सीधी कनेक्टिविटी भी इसकी संभावनाओं को बढ़ा रही है।
श्री अग्रवाल ने बताया कि डूंडा की भविष्य की तस्वीर को देखते हुए पानी जैसी बुनियादी सुविधा के विस्तार की भी तैयारी हो रही है। क्षेत्र में करीब 150 एमएलडी क्षमता का नया फिल्टर प्लांट प्रस्तावित है, जिस पर लगभग 150 करोड़ रुपए खर्च होने की बात सामने आई है। इसके साथ पानी की टंकियों और पाइपलाइन विस्तार की योजना भी क्षेत्र की बढ़ती आबादी और नई बसाहटों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। यानी आने वाले वर्षों में डूंडा के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ती रिहायशी जरूरतों के अनुरूप विकसित करने पर जोर है।
श्री अग्रवाल ने बताया कि इसी तेजी से बदलते रिहायशी परिदृश्य के बीच कल 27 अगस्त को डूंडा स्थित आरती ग्रुप के प्रोजेक्ट अशोका पाम मीडोज में 3 बीएचके अपार्टमेंट्स की लॉन्चिंग होने जा रही है। 90 एकड़ में विकसित इस टाउनशिप में आधुनिक सुविधाओं के साथ हरित और खुले वातावरण को प्राथमिकता दी गई है।
श्री अग्रवाल के नेतृत्व में प्रोजेक्ट की अवधारणा आधुनिक जीवनशैली के साथ प्रकृति के करीब रहने की सोच पर आधारित है। उनका विजन केवल घर उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं, बल्कि परिवारों को बेहतर स्पेस, हरियाली, सुविधाएं और कनेक्टिविटी के साथ जीवन का बेहतर अनुभव देने पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि डूंडा में बढ़ती सुविधाएं और प्रस्तावित इंफ्रास्ट्रक्चर इसे रायपुर के उभरते रिहायशी क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण नाम बना रहे हैं।