कारोबार
पुलिसकर्मियों संग मनाया रक्षाबंधन
कांकेर, 26 अगस्त। जेपी इंटरनेशनल स्कूल ने बताया कि रिश्तों में विश्वास, भावनाओं में अपनापन और राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब जेपी इंटरनेशनल स्कूल, कांकेर में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ‘राखी विद खाकी’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।
स्कूल ने बताया कि कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पारंपरिक भाव को देश की सुरक्षा में दिन-रात समर्पित खाकी वर्दीधारियों के सम्मान से जोड़ते हुए एक अनूठा संदेश प्रस्तुत किया। अतिथियोंयातायात प्रभारी दीपक साव यातायात टीम एवं महिला रक्षा टीम, संस्था प्राचार्य रितेश चौबे, प्रशासक अविनाश स्वर्णकार के आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय के संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत ने वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। इसके पश्चात हेडमिस्ट्रेस मतीमनीषा कोरोसिया के स्वागत उद्बोधन ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
स्कूल ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने समारोह में उत्साह और उमंग भर दी। वहीं कार्यक्रम का सबसे भावुक एवं यादगार क्षण ‘राखी विद खाकी’ रहा, जब विद्यार्थियों ने खाकी वर्दीधारियों के प्रति अपने स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता की भावना व्यक्त की। राखी के पवित्र धागे ने यह संदेश दिया कि जो हमारे देश और समाज की सुरक्षा का दायित्व निभाते हैं, वे भी हमारे अपने हैं।
स्कूल ने बताया कि संगीत विभाग द्वारा ‘फूलों का तारोंका‘ की भावपूर्ण प्रस्तुति ने भाई-बहन के प्रेम, अपनत्व और रिश्तों की खूबसूरती को जीवंत कर दिया। प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया।