कारोबार

जरूरतमंद और विशेष बच्चों को प्रेम, अपनत्व और खुशियां बांटते महिला कैट ने मनाई राखी
25-Aug-2026 2:03 PM
जरूरतमंद और विशेष बच्चों को प्रेम, अपनत्व और खुशियां बांटते महिला कैट ने मनाई राखी

रायपुर, 25 अगस्त। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा मधु अरोरा, प्रदेश महामंत्री पिंकी अग्रवाल एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट ने बताया कि सप्रे स्कूल स्थित वाक् चिकित्सा केंद्र के बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया गया।

महिला विंग ने बताया कि महिला विंग की सदस्यों ने बच्चों को राखी बांधकर उनके साथ इस पर्व की खुशियां साझा कीं। इसके पश्चात बाल जीवन ज्योति, माना में बच्चों को राखियां बांधी गईं। बच्चों को राखियां बांधने के साथ-साथ मिठाइयों के स्थान पर कुकीज वितरित की गईं। इसके बाद अर्पण दिव्यांग स्कूल में विशेष रूप से श्रवण एवं वाक् बाधित बच्चों को राखी बांधकर खुशियां साझा की गईं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ आत्मीयता एवं भाई-बहन के रिश्ते की भावना को मजबूत करना तथा उनके चेहरों पर मुस्कान लाना है।

महिला विंग ने बताया कि समाज के स्लम क्षेत्रों में भी अन्य बच्चों को राखियां वितरित की गईं, ताकि रक्षाबंधन की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंच सकें। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सुरक्षा, सेवा और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने वाला त्योहार है। संस्था का प्रयास है कि जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ यह पर्व मनाकर उन्हें भी अपनत्व और खुशी का अनुभव कराया जाए।

महिला विंग ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में कैट महिला विंग के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें मधु अरोरा, पिंकी अग्रवाल, प्रेरणा भट्ट एवं ऋचा ठाकुर शामिल हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से इन सेवा गतिविधियों में बढ़-चढक़र शामिल होने और बच्चों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा करने का आग्रह किया।


अन्य पोस्ट