कारोबार
रायपुर, 25 अगस्त। रोटरी क्लबों के सावन महोत्सव कार्यक्रम के चेयरमैन योगेश अग्रवाल ने बताया कि 14 रोटरी क्लबों ने एक साथ मनाया सावन महोत्सव रोटरी क्लब आफ रायपुर के परिसर में रायपुर शहर के सारे रोटरी क्लब के रोटेरियन ने मिलकर सुमधुर गीतों की एक खूबसूरत शाम आयोजित की और फेलोशिप तथा मस्ती का एक दिलकश समां बांध दिया। इस कार्यक्रम का उद्देशय समस्त रोटरी क्लब को साथ लाकर भाईचारे और मित्रता की भावना को मजबूत करना है।
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर की अध्यक्षा डॉ. प्रीता लाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में रायपुर शहर के विभिन्न रोटरी क्लब जैसे रोटरी क्लब आफ रायपुर वेस्ट ,रोटरी क्लब आफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन ,रोटरी क्लब आफ रायपुर एक्सीलेंस, रोटरी क्लब आफ रायपुर कैपिटल, रोटरी क्लब आफ रायपुर सुप्रीम और रोटरी क्लब आफ रायपुर ईस्ट,रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मो दिवास ,रोटरी क्लब ऑफ रायपुर क्वींस तथा इनर व्हील क्लब आफ रायपुर के सदस्यों ने धूमधाम से सावन महोत्सव मनाया। अशोक रतन गुप्ता ने नए सदस्य के रुप में सदस्यता ग्रहण की जिसका इंडक्शन पीडीजी सुभाष साहू द्वारा किया गया। ततपश्चात संगीत संध्या की शुरुआत करते हुए प्रोग्राम चेयरमैन योगेश अग्रवाल ने छुकर मेरे मन को गीत की शानदार प्रस्तुति दी।