कारोबार

स्टॉक सीमा सहित व्यावहारिक कठिनाईयों पर प्रशासन और शक्कर व्यापारियों की बैठक-कैट
22-Aug-2026 3:53 PM
स्टॉक सीमा सहित व्यावहारिक कठिनाईयों पर प्रशासन और शक्कर व्यापारियों की बैठक-कैट

रायपुर, 22 अगस्त। व्यापारिक संगठन अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष  जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, उपाध्यक्ष  सुरिन्दर सिंह,  जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन,  राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कलेक्टर, जिला रायपुर के निर्देश पर अपर कलेक्टर  कीर्तिमान राठौर की अध्यक्षता में कलेक्टर खाद्य शाखा, रायपुर में जिले के शक्कर व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

श्री पारवानी ने बताया कि बैठक में खाद्य नियंत्रक, जिला रायपुर  भूपेन्द्र मिश्रा, सहायक खाद्य अधिकारी मती बिंदु प्रधान एवं खाद्य निरीक्षक  विवेक मिश्रा सहित कैट छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष  राम मंधान के नेतृत्व में डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ के अध्यक्ष  प्रेम पाहुजा एवं बड़ी संख्या में शक्कर व्यापारी उपस्थित रहे।

श्री पारवानी ने बताया किप्रशासन द्वारा व्यापारियों को शक्कर पर लागू भंडारण सीमा एवं भंडार की नियमित घोषणा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कोई भी शक्कर विक्रेता प्राकिए गए भंडार की तारीख से 30 दिनों से अधिक अवधि तक उस भंडार का भंडारण नहीं कर सकेगा।

श्री पारवानी ने बताया कि ही, देश के किसी भी स्थान पर किसी भी समय 4,000 क्विंटल से अधिक शक्कर का भंडार रखने की अनुमति नहीं होगी।


अन्य पोस्ट