कारोबार
रायपुर, 22 अगस्त। दिल्ली पब्लिक स्कूल रायपुर के प्राचार्य रघुनाथ मुखर्जी ने बताया कि डीपीएस रायपुर के छात्रों ने कौशल महोत्सव अखिल भारतीय राष्ट्रीय प्रदर्शन कला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से स्कूल का नाम रोशन किया।
श्री मुखर्जी ने बताया कि स्कूल की नाट्य टीम, जिसमें कक्षा आठवीं की निशिका बलानी, अनाया अग्रवाल, विवान हरदवानी, हर्षवर्धन सचदेव, शनाया खेमानी, आकृति खेमानी, शनाया सचदेव, अवंतिका झा, हेज़ल जुमनानी, ख्वाहिश जुमनानी और दर्श बंसल तथा कक्षा सातवीं की ध्रुवी शर्मा, अन्या सिंह और सान्वी बिंधानी शामिल थीं, ने प्रथम पुरस्कार जीता। स्कूल के संगीत बैंड में शामिल कक्षा सातवीं के गर्व जैन और आर्यमान शर्मा, कक्षा आठवीं की भव्या काबरा और श्रवण के., कक्षा नौवीं के अर्जुन गर्ग और पार्थ शाह, कक्षा दसवीं की विजया बिस्वास तथा कक्षा ग्यारहवीं के अत्रायु घोष ने प्रतिष्ठित प्रथम पुरस्कार जीता।
श्री मुखर्जी ने बताया किकक्षा ग्यारहवीं की तान्या सेनगुप्ता ने शास्त्रीय गायन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया और अपनी शानदार गायन कला के लिए ‘पंडित विष्णु कृष्ण जोशी पुरस्कार’ के साथ 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार भी जीता। स्कूल की उपलब्धियों में एक और पुरस्कार जोड़ते हुए कक्षा दसवीं की विजया बिस्वास ने एकल हल्के गीत प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। कक्षा छठवीं की कृषा सिंघल ने शास्त्रीय गायन संगीत प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया।
श्री मुखर्जी ने बताया किकक्षा दसवीं की रिद्धिमा आर. कुमार ने अर्ध-शास्त्रीय नृत्य में प्रथम पुरस्कार हासिल किया, वहीं कक्षा ग्यारहवीं की आरना पुरसेठ और रीत दौलतानी ने भी अपने-अपने वर्गों में प्रथम पुरस्कार जीता। साथ ही, कक्षा ग्यारहवीं की गार्गी दुबे ने अंतर-विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार जीता। विजेता सूची में केजी-2 की पूर्वांशी शुक्ला ने अर्ध-शास्त्रीय नृत्य में द्वितीय स्थान प्राकर सभी को अचंभित कर दिया। इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी। प्रबंधन के महासचिव विजय शाह, प्रो-वाइस चेयरमैन बलदेव सिंह भाटिया और पुखराज जैन ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।