कारोबार

आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रदर्शन और होण्डा के भरोसे का उत्कृष्ट संयोजन नयी क्यूसी1-खेमानी
21-Aug-2026 2:39 PM
आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रदर्शन और होण्डा के भरोसे का उत्कृष्ट संयोजन नयी क्यूसी1-खेमानी

 सिटी होण्डा में भव्य लांचिंग

रायपुर, 21 अगस्त। सिटी होंडा के निदेशक कैलाश खेमानी ने बताया कि नई होंडा क्यूसी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही होंडा के क्षेत्रीय सेवा प्रभारी देबाशिष सेन तथा युवा कैट के अध्यक्ष कांति पटेल अपनी टीम के साथ विशेष रूप से मौजूद रहे।

श्री खेमानी ने बताया कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रदर्शन और होंडा के भरोसे का बेहतरीन संयोजन है। होंडा क्यूसी1 की दूरी क्षमता लगभग 80 किलोमीटर है और इसमें तेज चार्जिंग की सुविधा दी गई है। रायपुर में इसकी कीमत 90,708 रुपये रखी गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग और ग्राहकों के बदलते रुझान को देखते हुए होंडा ने इलेक्ट्रिक परिवहन क्षेत्र के लिए एक आक्रामक एवं व्यापक योजना तैयार की है। रायपुर एवं पूरे छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार को लेकर होंडा की योजनाएं काफी महत्वाकांक्षी हैं।

श्री खेमानी ने बताया कि आने वाले समय में होंडा क्यूसी3 को भी रायपुर में जल्द लॉन्च किया जाएगा, जिसकी अनुमानित दूरी क्षमता 145 किलोमीटर से अधिक होने वाली है। इससे छत्तीसगढ़ में होंडा के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। होंडा के ब्रांड पर ग्राहकों का वर्षों से कायम भरोसा और इलेक्ट्रिक वाहनों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए आने वाले समय में रायपुर एवं छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक परिवहन के क्षेत्र में नए अवसर देखने को मिलेंगे।

श्री खेमानी ने बताया कि लॉन्च कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं टीम ने होंडा की नई इलेक्ट्रिक पहल की सराहना करते हुए इसे रायपुर के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


अन्य पोस्ट