कारोबार
सावन उत्सव में लगी प्रस्तुतियों की लड़ी
रायपुर, 21 अगस्त। ऐड प्रयास की डायरेक्टर ममता पांडे ने बताया कि स्वर्णिमा एरा में चल रहे सावन उत्सव में आज सावन क्वींस ने धमाकेदार प्रस्तुति दी स्वर्णिमा सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित किया गया प्रज्वलन जिसमें कीर्ति तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में , श्रीमति रजनी गुप्ता, दीपाली गुप्ता और रीना गुप्ता जज के रूप में और श्रीमती पांडे ने डीप प्रज्वलन कर सावन उत्सव की शुरुआत की।
श्रीमती पांडे ने बताया कि सभी को कुमकुम और रक्षा सूत्र बांधकर स्वागत किया गया ।ईशान ने समा बाँधते हुए सर्वप्रथम गणेश वंदना के लिए स्नेहलताको आमंत्रित किया उसके बाद स्वागत: गीत स्वागतम् स्वागतम् मंजू जैन प्रस्तुत किया राजनी भारत द्वार सावन में लग गई आग गाने पर बेहतरीन डांस ,मेनका और करिश्मा कर्म द्वारा पार्वती बोली शिव से गाने पर युगल डांस प्रस्तुत किया गया प्रियंका सिंह ने लूक छुप ना जाओ जी गाने पर प्रस्तुति दी प्राजक्ता नागरकर ने आज में ऊपर ज़माना है नीचे अंशु अग्रवाल ने मोरनी बागा में नाचेज्योति सोनवानी ने चूड़ी भी जिद पे आई गाने पर बेहतरीन प्रस्तुति दी।
श्रीमती पांडे ने बताया कि सुनीता एंड ग्रुप ने भोले बाबाभजन प्रस्तुत किया पुष्पा राठौड़ ने एक स्वरचित कविता ,गिरिजा कन्हाई ने पिंगा री पोरि..बहुत ही सुंदर डांस की प्रस्तुति दे श्वेता देवगन ने चूड़ी मजा देगी पर डांस प्रस्तुत किया विमला साहू ने छूँन छूँन छन छन बाजे..पर अपनी प्रस्तुति दी आशा तिवारी ने बंगाली पर बहुत ही सुंदर डांस प्रस्तुत किया। आकांक्षा ने कान्हा सो जा जरा पर डांस की प्रस्तुति दि कौशल्या एंड ग्रुप ने सुआ नित्य प्रस्तुत किया जो की एक बेहतरीन परफॉरमेंस था। राजकुमारी सोनी ने मौसम का जादू है मितवा गाने पर प्रस्तुति दी।