कारोबार
बालकोनगर, 20 अगस्त। बालको ने बताया कि कभी मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में इंजीनियरिंग और तकनीकी भूमिकाओं को मुख्य रूप से पुरुषों का कार्यक्षेत्र माना जाता था, लेकिन बदलते समय के साथ महिला इंजीनियरों ने इन धारणाओं को पीछे छोड़ते हुए अपनी मजबूत पहचान बनाई है। बालको में महिला इंजीनियर आज उत्पादन, खनन, प्रचालन और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रही हैं।
बालको ने बताया कि अपने तकनीकी कौशल, नेतृत्व क्षमता और दृढ़ संकल्प से वे कंपनी की उत्तरोत्तर प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कार्यस्थल पर मशीनों और आधुनिक तकनीक के बीच जिम्मेदारी निभाने से लेकर टीमों का नेतृत्व करने तक, महिला इंजीनियरों ने साबित किया है कि क्षमता और सफलता की कोई लैंगिक सीमा नहीं होती।
बालको ने बताया किचुनौतियों को अवसर में बदलते हुए वे न केवल अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में आने वाली नई पीढ़ी की महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं। उनकी सफलता की कहानियां बदलती मेटल इंडस्ट्री की उस तस्वीर को सामने लाती हैं, जहां प्रतिभा, कौशल और नेतृत्व ही पहचान का आधार हैं।
बालको ने बताया कि आईपीएस एकेडमी, इंदौर से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने वाली अंशिका सिंह को शुरुआत से ही अपने विषय और तकनीकी क्षेत्र में विशेष रुचि थी। बालको से जुडऩे के बाद यह रुचि गर्व में बदल गया। एल्यूमिनियम इंडस्ट्री के चुनौतीपूर्ण क्षेत्र कास्ट हाउस में काम करते हुए अंशिका ने नवाचार, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
बालको ने बताया कि अंशिका बताती हैं, शुरुआत में मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती शॉप फ्लोर पर खुद को साबित करना और अपने काम से सहकर्मियों का भरोसा जीतना था। बालको में मुझे नए विचारों पर काम करने का मौका मिला और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुझ पर भरोसा जताया। इसी भरोसे ने मुझे लगातार बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधन के सहयोग से मैंने ‘सम्मान एवं पुरस्कार’ पहल की शुरुआत की। इससे टीम का उत्साह बढ़ा और सभी ने मिलकर बेहतर परिणाम हासिल किए।