कारोबार

छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमियों की प्रतिभा, संघर्ष, नवाचार और व्यावसायिक उपलब्धियों का सम्मान
19-Aug-2026 3:28 PM
छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमियों की प्रतिभा, संघर्ष, नवाचार और व्यावसायिक उपलब्धियों का सम्मान

एटी पैलेस द्वारा तंबोला और आकर्षक उपहार 

रायपुर, 19 अगस्त। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा  मधु अरोरा, महिला प्रदेश महामंत्री  पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष  प्रेरणा भट्ट ने बताया कि नई दिल्ली में भारतीय व्यापार महोत्सव (बीवीएम) में छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमियों की प्रतिभा, संघर्ष, नवाचार और व्यावसायिक उपलब्धियों को विशेष सम्मान मिला।

श्रीमती अरोरा ने बताया कि यह आयोजन केवल एक व्यापार मेला नहीं, बल्कि कैट परिवार का एक भव्य महाकुंभ साबित हुआ, जहाँ देशभर के व्यापारी, उद्यमी और महिला शक्ति एक मंच पर एकत्रित हुए। छत्तीसगढ़ की महिलाओं की उद्यमशीलता आज पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना रही है। उन्होंने कहा, महिलाएं केवल परिवार और समाज की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे व्यापार, उद्योग और नए उद्यम के क्षेत्र में भी नेतृत्व की नई इबारत लिख रही हैं।

श्रीमती अरोरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की इन उद्यमी महिलाओं का सम्मान उनके व्यक्तिगत प्रयासों का ही नहीं, बल्कि प्रदेश की बढ़ती आर्थिक शक्ति और महिला सशक्तिकरण का भी सम्मान है। उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता के लिए सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल को दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनके नेतृत्व में कैट ने जो मुकाम हासिल किया है, वह पूरे व्यापारी समाज के लिए गर्व की बात है। श्री खंडेलवाल हर समस्या को अपना समझते हैं और हर परिस्थिति में मुस्कुराते हुए समाधान निकालते हैं, यही असली नेतृत्व है। उनके विजन और मेहनत को सादर नमन।

श्रीमती अरोरा ने कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया , राष्ट्रीय चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल , राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी , विक्रांत अब्रोल , रामगोपाल वर्मा  तथा कैट महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष  संगीता पाटिल  सहित सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया। महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा संगीता पाटिल के नेतृत्व की सराहना की।


अन्य पोस्ट