कारोबार
रायपुर, 19 अगस्त। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने बताया कि सारे भारत में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर रहा है । कृषि एवं सामाजिक बैंकिंग विभाग द्वारा आज होटल जिंजर लीफ, धमतरी में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
बैंक ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के किसानों को हमारे बैंक की विविध कृषि ऋण योजनाओं की जानकारी देना तथा कृषकों की जरूरत के अनुसार हर संभव सहायता करते हुए कृषि ऋण वितरित करना है, जिससे देश के कृषकों का सशक्तिकरण व विकास हो सके। लगभग 100 कृषकों एवं स्व-सहायता समूह हितग्राहियों ने बढ़ चढक़र उत्साह पूर्वक भाग लिया।
बैंक ने बताया कि कृषकों को कृषि ऋण संबंधी विविध योजना की जानकारी देने के अलावा उनकी ऋण संबंधी समस्याओं के फीडबैक लेकर अपने प्रोडक्ट व प्रक्रिया में यथासंभव सुधार करने का आश्वासन भी बैंक द्वारा दिया गया।