कारोबार
रायपुर, 19 अगस्त। अजीम एजुकार्प कंप्यूटर संस्थान एवं अजीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने बताया कि चंगोरा भाटा, महादेव तालाब के सामने स्थित संस्थान में हरित दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वच्छता का संदेश देना था।
संस्थान और सोसायटी ने बताया कि विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी पीयूष जैन, जय प्रकाश साहू, सार्थक जैन एवं वसंत पटेल उपस्थित थे। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा की गई पौधारोपण गतिविधि, पाक कला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ इस प्रकार की रचनात्मक एवं पर्यावरण आधारित गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
संस्थान और सोसायटी ने बताया कि विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं उपस्थित सदस्यों ने हरियाली अपनाएं, स्वच्छ रहें, गर्व करें के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अजीम एजुकार्प कंप्यूटर संस्थान एवं अजीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी की।