कारोबार

अनुशासन, गौरव और शहीदों को दी गई जीवंत श्रद्धांजलि बनकर सामने आया स्वतंत्रता दिवस
17-Aug-2026 2:54 PM
अनुशासन, गौरव और शहीदों को दी गई जीवंत श्रद्धांजलि बनकर सामने आया स्वतंत्रता दिवस

जेपी इंटरनेशनल के न्यू सैनिक स्कूल में आयोजन

कांकेर, 17 अगस्त। जेपी इंटरनेशनल स्कूल ने बताया कि शनिवार की सुबह जब तिरंगा आसमान की ओर लहराया और विद्यार्थियों की टुकडिय़ों ने सधे कदमों से मार्च करते हुए सलामी दी, तो जेपी इंटरनेशनल स्कूल (न्यू सैनिक स्कूल) का प्रांगण तालियों से गूँज उठा। यहाँ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि अनुशासन, गौरव और शहीदों को दी गई एक जीवंत श्रद्धांजलि बनकर सामने आया।

स्कूल ने बताया कि समारोह का शुभारंभ विद्यार्थियों की सभा और अतिथियों के स्वागत से हुआ, जिसके पश्चात सामूहिक स्वर में वंदे मातरम का गान किया गया। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में समाजसेवी संस्था सुनहरे कदम की मुख्य सदस्य एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मती विजया असरानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के इस गरिमामय क्षण के सा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य  जगदीश जसनानी, प्राचार्य  रितेश चौबे, प्रशासक  अविनाश स्वर्णकार एवं प्रधानाध्यापिका सहित समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थीगण एवं अभिभावकगण बने। जैसे ही तिरंगा हवा में लहराया, पूरा परिसर भारत माता की जय के उद्घोष से गूँज उठा। इसके पश्चात सामूहिक स्वर में राष्ट्रगान हुआ, जिसके दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

स्कूल ने बताया कि ध्वजारोहण के उपरांत मार्च पास्ट का क्रम आरंभ हुआ। सबसे आगे विद्यालय की सैनिक विंग के 11 कैडेट्स की टुकड़ी रही, जिनकी कडक़ वर्दी, तनी हुई भुजाएँ और एक ही लय में उठते कदम देखकर उपस्थित हर व्यक्ति का ध्यान खिंच गया। उनके पीछे विद्यालय की अन्य टुकडिय़ाँ अनुशासित पंक्तियों में आगे बढ़ीं।


अन्य पोस्ट