कारोबार

मजबूत पहली तिमाही प्रदर्शन प्रचालनों की पटुता और रणनीति के अनुशासन को दर्शाता-अमिताभ
17-Aug-2026 2:50 PM
मजबूत पहली तिमाही प्रदर्शन प्रचालनों की पटुता और रणनीति के अनुशासन को दर्शाता-अमिताभ

एनएमडीसी का राजस्व 6795 करोड़ तक पहुंचा

हैदराबाद, 17 अगस्त। भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी ने बताया कि अपने  वित्ति वर्ष 27 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की।  वित्तब वर्ष 27 की पहली तिमाही में, कंपनी ने 15.12मि.ट. लौह अयस्क का उत्पादन किया, जो विगत वर्ष की इस अवधि के 11.99मि.ट.की तुलना में 26प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। बिक्री पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 11.52मि.ट. की तुलना में इस वर्ष की पहली तिमाही में 11.73मि.ट. रही, जो साल-दर-साल 2प्रतिशत की वृद्धि को चिह्नित करती है।

एनएमडीसी ने बताया कि इन आंकड़ों के साथ, एनएमडीसी ने इस वित्तक वर्ष में पहली तिमाही मेंउत्पाडदकता व राजस्वं में मजबूत वृद्धि दर्ज की है। वित्तीय परिणामों में भी , राष्ट्रीय खनन कंपनी एनएमडीसी ने वित्तृ वर्ष 27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया, जिसमें कुल व्य्वसाय6,795 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि वित्त  वर्ष 26 की पहली तिमाही की तुलना में 2प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कर से पूर्व लाभ (पीबीटी) रु.2,692 करोड़ रुपये रहाजबकि वित्ति वर्ष 26 की इस अवधि में यह 2,644 करोड़ रुपये था। इसी प्रकार ईबीडीटा 2,817 करोड़ रुपये रहा है,जबकि गत वित्त  वर्ष कीइसी तिमाही में यह 2,777 करोड़ रुपये था। कर पश्चात लाभविगत वर्ष की इस अवधि के 1,969 करोड़ रुपये से बढक़र इस वित्त  वर्ष की पहली तिमाही में 2,007 करोड़ रुपये हो गया, जो 2प्रतिशत की वृद्धि दर्ज किया है।

सीएमडी अमिताभ मुखर्जी ने बताया कि एनएमडीसी ने उच्च उत्पादन और बेहतर लाभ के साथ सकारात्मक व सुदृढ़ आधार पर वित्तक वर्ष 27 की शुरुआत की है जो हमारे प्रचालनों की पटुता और हमारी रणनीति के अनुशासन को दर्शाता है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 60 मिलियन टन उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करने और 2030 तक 100 मिलियन टन तक उत्पादन बढ़ाने की दिशा में इस प्रकार की तेज गति हमारी मजबूत संकल्पक को दर्शाता है।

श्री मुखर्जी ने बताया कि हमारा विशेष ध्यान अब कंपनी के उत्पाढदन परिमाणों को बढ़ाने, उत्पादकता में सुधार करने और हमारे खनिज संसाधनों से अधिक मूल्य प्राप्त करने पर है। जैसे-जैसे भारत एक बड़ी और अधिक आत्मनिर्भर औद्योगिक अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा।


अन्य पोस्ट