कारोबार
रायपुर, 16 अगस्त। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेशाध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर चेम्बर भवन में स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।समारोह के दौरान चेम्बर के कोषाध्यक्ष निकेश बरडिय़ा द्वारा ठीक सुबह 9.30 बजे सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
श्री थौरानी ने बताया कि इसके पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रगान के सम्मान में सावधान की मुद्रा में खड़े होकर अपनी देशभक्ति की भावना प्रकट की। श्री थौरानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में निकेश बरडिया ने समस्त व्यापारी जगत एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं और चेम्बर की एकजुटता व व्यापारिक हितों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि देश के अमर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को नमन करते हुए राष्ट्र के विकास में व्यापारियों की अहम भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, व्यापार जगत देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हम सभी को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहना है।
चेंबर ने बताया कि समारोह में चेम्बर के वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्यगण और कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
चेंबर ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष जैन जितेन्द्र बरलोटा, संरक्षक लालचंद गुलवानी, सलाहकार लखमशी पटेल, सरल मोदी, छगन लाल मूंदड़ा, मोहनलाल तेजवानी, गुरजीत सिंह संधु, विनोद तलरेजा, वाइस चेयरमैन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष- राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, बिनय बजाज, कार्यालय प्रभारी एवं उपाध्यक्ष दिलीप इसरानी एवं अन्य सदस्य-पदाधिकारी उपस्थित थे।