कारोबार

आजादी को बनाए रखने के लिए कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करना भी सच्ची देशभक्ति-अमीन
16-Aug-2026 2:33 PM
आजादी को बनाए रखने के लिए कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करना भी सच्ची देशभक्ति-अमीन

सौ. कुसुमताई दाबके स्मृति पाठशाला ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

रायपुर, 16 अगस्त। सौ. कुसुमताई दाबके स्मृति पाठशाला, रायपुर ने बताया किस्वतंत्रता दिवस का पर्व अत्यंत गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष शेखर रावसाहेब अमीन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

श्री अमीन ने बताया कि देश की आजादी को बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करना भी सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। देश को स्वतंत्र कराने के लिए महापुरुषों, क्रांतिकारियों, सैनिकों एवं देशभक्तों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। अब इस स्वतंत्रता को सुरक्षित रखना तथा भारत को एक उन्नत एवं सशक्त राष्ट्र बनाकर विश्वगुरु के रूप में स्थापित करना हम सभी और विशेष रूप से आने वाली पीढ़ी की जिम्मेदारी है।

श्री अमीन ने विद्यार्थियों को आदर्श नागरिक एवं आदर्श व्यक्ति बनने का संदेश दिया। समारोह में उपस्थित शाला प्रबंध समिति के सचिव माननीय श्री प्रदीप गोविंद शितूत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम एवं देश के इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में सारा नाज (कक्षा 5वीं), कुलसुम फारुकी (कक्षा 9वीं) एवं आलिया (कक्षा 8वीं) ने प्रश्नों के सही उत्तर देकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।


अन्य पोस्ट