कारोबार
रायपुर, 16 अगस्त। ज्ञान गंगा एजुकेशनल एकेडमी रायपुर ने बताया कि अनुशासन, कर्तव्यबोध, देशप्रेम, और भारतीयों के गर्व का पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की डायरेक्टर प्रियंका शांडिल्य जी एवं प्राचार्या प्रतिमा राजगोर जी के करकमलों द्वारा माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण तथा पूजा अर्चना के पश्चात् ध्वजारोहण किया गया। तिरंगे की आन-बान और शान से ओत-प्रोत राष्ट्रगान के बाद मातृभूमि को समर्पित ‘‘सारे जहाँ से अच्छा‘‘ गीत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया।
प्राचार्या ने छात्र-छात्राओं को आज के वैश्वीकरण विश्व में अपने तकनीक और उच्च शिक्षा के साथ अपना विकास करने पर जोर दिया। उन्होनें ज्ञानवर्धक तथा प्रेरक प्रसंगो के माध्यम से छात्रों को जीवन की नई उचाइयों को छूने की प्रेरणा दी। हमें हमेशा अपने भारतीय होने पर गौरवान्वित महसूस करने का आभास दिलाया साथ ही हमें अपने अधिकार के पहले अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। अंत में सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की फोटोग्राफी संग मिष्ठान्न वितरण किया गया।