कारोबार
जीके इलेक्ट्रिक और प्रॉस्पैरिटी फाइनेंस में साझेदारी
रायपुर, 11 अगस्त। जीके इलेक्ट्रिक के डायरेक्टर पुनीत परवानी ने बताया कि इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रही जीके इलेक्ट्रिक ने ग्राहकों को आसान एवं सुलभ फाइनेंसिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रॉस्पैरिटी फाइनेंस के साथ रणनीतिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
श्री पारवानी ने बताया कि प्रॉस्पैरिटी फाइनेंस के डायरेक्टर श्री हाकम सिंह धाकर सहित दोनों कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।यह साझेदारी 5000+ खुशहाल ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत करते हुए अधिक लोगों को ई-वाहनों के माध्यम से स्वरोजगार से जोडऩे और ग्रीन इंडिया के लक्ष्य में योगदान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
श्री पारवानी ने बताया किवर्तमान में जीके इलेक्ट्रिक की उपस्थिति छत्तीसगढ़ एवं विदर्भ में है और जल्द ही मध्यप्रदेश एवं ओडिशा में भी विस्तार किया जा रहा है। तीन पहिया वाहन उद्योग में सर्वोत्तम सेवा और ग्राहक अनुभव प्रदान करना, अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोडऩा और एक स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में योगदान देना हमारा उद्देश्य है।