कारोबार
रायपुर, 7 अगस्त। बच्चों की कांवड़ यात्रा के आयोजक ने बताया कि सावन माह के पावन अवसर पर बच्चों में धार्मिक संस्कार और श्रद्धा भाव जागृत करने के उद्देश्य से राम मंदिर से मौल श्री विहार तक एक विशेष कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। केसरिया टी-शर्ट में नजर आए।
आयोजक ने बताया कि कंधे पर छोटी-छोटी कावड़ और हाथों में जल कलश लेकर बच्चे बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बच्चों के चेहरे पर भक्ति और उत्साह साफ झलक रहा था। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तों ने पुष्प वर्षा कर बच्चों का स्वागत किया। अभिभावक और स्थानीय नागरिक भी बच्चों के साथ चलकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी बने।
आयोजक ने बताया कि बच्चों को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोडऩे के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।