कारोबार

विवि संकायों, विभागों और शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने कलिंगा इंडक्शन 2026 सफल
07-Aug-2026 2:39 PM
विवि संकायों, विभागों और शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने कलिंगा इंडक्शन 2026 सफल

रायपुर, 7 अगस्त। कलिंगा विश्वविद्यालय ने बताया कि इंडक्शन प्रोग्राम 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसके साथ ही नव-प्रवेशित छात्रों के नए बैच का आधिकारिक स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विश्वविद्यालय के संकायों, विभागों और शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना तथा विश्वविद्यालय के नेतृत्व से बातचीत करने का अवसर प्रदान करना था। नवागंतुक छात्रों का प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों, तिलक और आरती के साथ भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्हें सभागार (ऑडिटोरियम) में ले जाया गया।

विश्वविद्यालय ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान के प्रतीक पारंपरिक दीप प्रवलन के साथ हुई, जिसके बाद गतिशील सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसने आने वाले शैक्षणिक वर्ष के लिए एक उत्साहजनक माहौल तैयार कर दिया। संस्थान के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, विश्वविद्यालय ने मैनेजमेंट, कुलपति प्रो. डॉ. आर. श्रीधर, महानिदेशक डॉ. बायजू जॉन, प्रति-कुलपति प्रो. डॉ. मोनिका सेठी शर्मा और कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी को पॉटेड प्लांट भेंट कर सम्मानित किया।

विश्वविद्यालय ने बताया कि प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों का भी परिचय दिया और उनका स्वागत किया, जिनमें डीन अकादमिक मामले और परीक्षा नियंत्रक डॉ. राहुल मिश्रा, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. विजयालक्ष्मी, सीसीआरसी निदेशक श्री पंकज तिवारी, उप-कुलसचिव एवं प्रमुख-एचआर डॉ. लिंसी रॉय, मुख्य प्रॉक्टर डॉ. ए. विजयानंद, खेल निदेशक डॉ. डी. कालिदास, वित्त प्रबंधक श्री राजेश सैनी, मुख्य वार्डन एवं प्रशासन प्रमुख श्री मनीष सिंह, परिवहन प्रभारी डॉ. डी. एम. साहू, सहायक कुलसचिव श्रीमती टी. गायत्री मूर्ति, मार्केटिंग निदेशक श्री अभिषेक शर्मा, मार्केटिंग उप-निदेशक सुश्री काजल सिंह एवं अन्य शामिल थे।


अन्य पोस्ट