कारोबार
आंजनेय विश्विद्यालय दीक्षारंभ समारोह-26
05-Aug-2026 1:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 अगस्त। आंजनेय विश्वविद्यालय ने बताया कि परिसर नए विद्यार्थियों के उत्साह, उमंग और सपनों से सराबोर नजर आया, जब विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय परिवार का अभिन्न सदस्य बनने पर शुभकामनाएँ दी गईं।
प्रात: 9.30 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित कराना ही नहीं, बल्कि उन्हें ऐसे सकारात्मक वातावरण से जोडऩा था, जहाँ वे आत्मविश्वास के साथ अपने नए शैक्षणिक जीवन की शुरुआत कर सकें। पूरे परिसर में विद्यार्थियों के चेहरे पर नए मित्रों से मिलने, शिक्षकों से परिचय प्राप्त करने तथा अपने भविष्य को लेकर उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे