कारोबार

मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य को समर्पित होली हार्ट्स स्कूल की आद्या रामटेके को मिला रजत
03-Aug-2026 2:23 PM
मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य को समर्पित होली हार्ट्स स्कूल की आद्या रामटेके को मिला रजत

सीबीएसई क्लस्टर-द्वितीय एथलेटिक्स की 800 मीटर दौड़

रायपुर, 3 अगस्त। होली हाटर््स स्कूल ने बताया कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो छोटी उम्र में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। इसका शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है रायपुर के कबीर नगर स्थित होली हार्ट्स स्कूल की छात्रा आद्या रामटेके ने। आद्या ने भुवनेश्वर के केआईआईटी दुती चंद स्टेडियम में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-द्वितीय एथलेटिक्स 2026 की 800 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

स्कूल ने बताया कि सीबीएसई क्लस्टर-द्वितीय एथलेटिक्स में ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के स्कूलों के खिलाड़ी शामिल हुए। ऐसे प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में 800 मीटर जैसी सहनशक्ति आधारित स्पर्धा में पदक हासिल करना आद्या की मेहनत और तैयारी को दर्शाता है। सीबीएसई के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार इस क्लस्टर में इन तीनों राज्यों के खिलाड़ी शामिल थे और एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 29 जुलाई से 1 अगस्त 2026 के बीच केआईआईटी इंटरनेशनल स्कूल, भुवनेश्वर में किया गया।

स्कूल ने बताया कि रोज तीन घंटे का अभ्यास बना सफलता की कुंजी-आद्या की इस सफलता के पीछे केवल प्रतियोगिता के दिन का प्रदर्शन नहीं, बल्कि लंबे समय से की जा रही कड़ी मेहनत है। पदक की तैयारी के लिए वह प्रतिदिन करीब तीन घंटे अभ्यास करती रही। नियमित दौड़, सहनशक्ति प्रशिक्षण और दौड़ अभ्यास के साथ उसने अपनी फिटनेस और गति पर लगातार काम किया।

स्कूल ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग स्कूलों और राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों के बीच मुकाबला आसान नहीं था। लेकिन आद्या ने आत्मविश्वास के साथ दौड़ पूरी की और शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। कोच और माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय-अपनी उपलब्धि के बाद आद्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच बिमल बेरा के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया। आद्या का कहना है कि नियमित अभ्यास के दौरान कोच द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और परिवार के प्रोत्साहन ने उसे लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखने में मदद की।

स्कूल ने बताया कि परिवार के लिए भी यह उपलब्धि गर्व का क्षण है। एक ओर जहां बेटी की मेहनत रंग लाई, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्तर की ओर बढ़ते उसके खेल सफर को एक नई दिशा मिली है। रायपुर की इस युवा धाविका का रजत पदक न केवल होली हार्ट्स स्कूल, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। आद्या की यह सफलता उन युवा खिलाडिय़ों के लिए भी प्रेरणा है, जो पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

 


अन्य पोस्ट